Advertisement

CG NEWS : लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए आमजनों को किया जा रहा प्रेरित!

CG NEWS : लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए आमजनों को किया जा रहा प्रेरित

कोरबा// आगामी लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण में 07 मई को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव, पारा, मोहल्लों, बसाहटों, वार्डाे में लोगों के बीच जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आमजनों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने रैली, दीवार लेखन, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, चित्रकला, पेंटिंग, मानव श्रृंखला, मेहंदी जैसी अनेक गतिविधिया आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, समाज के सभी वर्ग महिला, पुरूष, युवा बुजुर्ग दिव्यांगजन सभी आगे बढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कोरबा शहर के विभिन्न जगहों पर कला जत्था की टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कला जत्था की टीम द्वारा लोक संगीत व नृत्य के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई एवं मतदान दिवस को पोलिंग बूथ पहुँचकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी प्रकार के भय या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

’दुरेना में मतदाता जागरूकता रैली, सलोरा में निकाली गई कलश यात्रा –
कटघोरा विकासखण्ड के दुरेना ग्राम में स्वीप के तहत जनजागरूकता के लिए महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की आपसी समन्वय एवं ग्रामीणों की सहयोग से रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से गांव के सभी पारा मोहल्ला में जाकर लोगों को 07 मई को मतदान में अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं द्वारा घरों की दीवारों पर नारा लेखन का कार्य किया गया है। साथ ही घर घर जाकर सभी लोगों को मतदान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सलोरा क, झाबर, बतारी एवं अखरापाली में मतदाता जागरूकता के तहत कलश यात्रा, रंगोली प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सलोरा की स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

’तिलईडाँड़ में मतदाता जागरूकता चौपाल का हुआ आयोजन’
कोरबा विकासखण्ड के तिलईडाँड़ में सीईओ जनपद कोरबा की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता हेतु चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने एवं मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही किसी बहकावे या लालच में ना आकर निष्पक्ष रूप से योग्य उम्मीदवार को वोट देने का संकल्प लिया गया।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अमलीकुंडा एवं पाली ब्लॉक के शिवपुर, पोलमी सहित अन्य गांव में मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकालकर आमजनों को मतदान की उपयोगिता की जानकारी दी गई एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। इसी प्रकार जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57