Advertisement

CG NEWS : जिला प्रशासन व प्रेस क्लब कोरबा के मध्य खेला गया स्वीप सद्भावना मैच!

CG NEWS : जिला प्रशासन व प्रेस क्लब कोरबा के मध्य खेला गया स्वीप सद्भावना मैच!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन एवं प्रेस क्लब के मध्य स्वीप क्रिकेट सद्भावना मैच का आयोजन प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन टीम के कप्तान सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में खेले गए रोमांचक मैच में प्रेस क्लब की टीम विजयी हुई।
मैच समाप्ति के पश्चात कलेक्टर द्वारा विजेता टीम प्रेस क्लब के कप्तान एवं उपविजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता व उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों, सदस्यों व दर्शकों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57