Advertisement

पालक-शिक्षक संवाद (पीटीएम) 4 मई को

पालक-शिक्षक संवाद (पीटीएम) 4 मई को

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नोडल अधिकारियों से की चर्चा, दिए आवश्यक निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // हर साल दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाते हैं और कम अंक अथवा असफल विद्यार्थी डिप्रेशन में चले जाते हैं। आगामी दिनों में घोषित होने वाले दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों के दौरान विद्यार्थियों को डिप्रेशन में जाने से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले के शासकीय और निजी स्कूलों के बच्चों के पालक-शिक्षक संवाद (पीटीएम)का आयोजन 4 मई को किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री गांधी ने इसकी तैयारियों के संबंध में आज संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों से वीडियो कॉफ्रेंन्सिंग के माध्यम से आवश्क दिशा-निर्देश भी दिए।
इस मौके पर कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी, शिक्षक व पालक उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होते ही बच्चों की सूची जारी की जाये, ताकि बच्चे किसी अप्रिय घटना को अंजाम ना दें। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा वीडियो पोस्टर आदि तैयार किया गया है, जिसका उपयोग किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि पालक-बालक दो अलग कमरों में बैठेंगे, ताकि उनके मन की बात समझी जा सके और आवश्यक जानकारी मिल सके। इसके लिए चिकित्सक की भी नियुक्ति की गई है, जो कि एक माह तक बच्चे की मानसिक स्थिति का ध्यान रखेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57