Advertisement

CG NEWS : ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई स्वीप की गतिविधियां!

CG NEWS : ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई स्वीप की गतिविधियां!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोरबा //कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देषन एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में जनपद पंचायत पाली के सीईओ भूपेन्द्र सोनवानी ने ग्राम खैराडूबान के ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्हें अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। जनपद पंचायत कोरबा की सीईओ श्रीमती इंदिरा भगत ने ग्राम पंचायत अमलडीहा में आमजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए षपथ दिलाई। ग्राम पंचायत भुलसीडीह, कोलगा, कोरकोमा में ग्रामीणों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान के लिए रंगोली बनाई गई तथा शपथ ली गई। इसके साथ ही ग्रामीण महिला-पुरूषों के द्वारा स्वीप गतिविधि के संबंध में पोस्टर प्रदर्शित करते हुए गांव में रैली निकालकर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में 07 मई को शत-प्रतिशत मतदान करके मजबूत लोकतंत्र बनाने का संदेश दिया।
जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ श्री यशपाल सिंह ने ग्राम पंचायत बिरदा में ग्रामीणों को 07 मई को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। सीईओ ने कहा कि मतदान करना हम सब का कर्तव्य है, सभी इसका निर्वहन करें। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली बनाई तथा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए गांव में रैली निकालकर अनिवार्य मतदान का संदेश दिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05