Advertisement

CG NEWS : प्रेक्षक व कलेक्टर की उपस्थिति में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न

CG NEWS : प्रेक्षक व कलेक्टर की उपस्थिति में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा //भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले के चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 07 मई को मतदान किया जाएगा। मतदान दिवस पर नियुक्त मतदान अधिकारियों का तृतीय रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।
कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 रामपुर, 21 कोरबा, 22 कटघोरा, 23 पाली तानाखार व 24 मरवाही हेतु निर्वाचन कार्य पूर्ण कराने के लिए नियुक्त मतदान दलों का रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर का भी रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, डीआईओ हेमंत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57