Advertisement

CG NEWS : कोरबा जिले में कलेक्टर ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए मतदाताओं का माना आभार!

CG NEWS : कोरबा जिले में कलेक्टर ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए मतदाताओं का माना आभार!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों और प्रेक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार जताया है।
कलेक्टर ने आईटी कॉलेज परिसर से जारी अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान के लिए जरुरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं और सुरक्षा के साथ-साथ जनभागीदारी और सभी वर्गों के लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं समय पर पूरी की गई।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरुरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ निष्ठापूर्वक कार्य किया। महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की इस प्रक्रिया को निष्पक्ष-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग करने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, केंद्रीय सुरक्षा बलों, पुलिस,होमगार्ड सहित अन्य सभी व्यक्तियों जिनने सफलतापूर्वक और निष्पक्ष स्वतंत्र तथा शांतिपूर्ण चुनाव में अपना अमूल्य सहयोग दिया है, के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार जताया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट, सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभ्यर्थियों, आम जनता तक पहुंचाने तथा चुनाव कार्य में सहयोग के लिए उनके प्रति अपना आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सूचनाओं की जानकारी लोगो तक पहुचाने के साथ-साथ कोरबा जिले में चुनाव के दौरान कोई भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोकने में जिला प्रशासन को मीडिया का बेहतर सहयोग मिला। उन्होंने मतदान की सही और सटीक खबरों के प्रसारण को प्रमुख स्थान देने के लिए भी मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57