Advertisement

CG NEWS : ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुईं जमा, स्ट्रांग रूम की गई सील!

CG NEWS : ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुईं जमा, स्ट्रांग रूम की गई सील!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा //लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा संसदीय क्षेत्र में शामिल कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों से मतदान दलों की सुरक्षित वापसी हो गई है। 06 मई को रवाना हुए सभी मतदान दल कल 07 मई देर रात तक आईटी कॉलेज पहुंचते रहे। मतदान दलों के आईटी कॉलेज पहुंचने के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने, विभिन्न प्रपत्रों एवं जानकारियों का मिलान करने के बाद सील बंद मशीनों को चारों विधानसभावार स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मशीनों एवं अन्य सामानों को जमा कराने में प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी अलसुबह तक आईटी कालेज में तैनात रहे। कटघोरा एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को भी कटघोरा के शासकीय मुकुटधर कॉलेज से आईटी कॉलेज कोरबा लाया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम में सभी मशीनों को रखकर स्ट्रांग रूम सील किया गया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अब यह स्ट्रांग रूम 04 जून को मतगणना के दिन ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में खोले जायेंगे। स्ट्रांग रूमों में रखी गई ईवीएम मशीनों की चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चारों स्ट्रांग रूम के बाहर परिसर पर फोकस किये हुए सीसीटीवी कैमरों से किसी भी गतिविधि पर बारीक नजर रखी जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57