Advertisement

CG NEWS : मतदान दलों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई मानदेय की राशि!

CG NEWS : मतदान दलों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई मानदेय की राशि!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने वाले मतदान दलों को मतदान के दूसरे दिन ही मानदेय का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने इस संबंध में पूर्व से ही निर्देशित किया था कि मतदान कराकर लौटने के पश्चात् मतदान दलों को मानदेय का भुगतान अगले दिन किया जाए। जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा 07 मई को मतदान दल में शामिल रामपुर विधानसभा के 1106, कोरबा विधानसभा के 1028, पाली-तानाखार विधानसभा के 1219, कुल 3353 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 01, मतदान अधिकारी 02 और मतदान अधिकारी 03 के बैंक खाते में आज 08 मई को मानदेय की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। कोरबा जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिनकी ड्यूटी मरवाही विधानसभा क्षेत्र में लगी थी, उन मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। एक-दो दिन के भीतर इन मतदान दलों के खातों में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। निर्वाचन कार्यालय से तत्काल मानदेय की राशि प्राप्त होने पर मतदान दलों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों ने खुशी जताई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57