Advertisement

CG NEWS : श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत्-प्रतिशत!

CG NEWS : श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत्-प्रतिशत!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायरसेकण्डरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम बीते दिन घोषित किया गया। जिले के श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा। अधीक्षक, शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी ने बताया कि कक्षा दसवीं में अध्ययनरत 14 श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं में से सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संस्था में कुमारी तुलसी निर्मलकर सर्वाधिक 76.6 प्रतिशत अंक अर्जित कीं। बालिकाओं का शत्-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए उप संचालक समाज कल्याण श्री अखिलेश्वर तिवारी, संस्था की अधीक्षक श्रीमती उमा देवांगन सहित स्टॉफ द्वारा बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57