Advertisement

कोरबा : कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण!

कोरबा : कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा : कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण!/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज संयुक्त रूप से जिला जेल कोरबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में कैदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर-एसपी ने अपने निरीक्षण के दौरान मुलाकात कक्ष, किचन, पुरूष बैरेक, प्रवेश द्वार, गौशाला आदि के साथ बुजुर्ग बंदियो के बैरकों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में मौजूद विभिन्न पंजियों और सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी सिस्टम, कंट्रोल रूम की भी जांच की। कलेक्टर ने जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके मामलों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला जेल की 15 बैरकों में कुल 238 बंदी निरूद्ध होने की जानकारी दी गई।
बैरक में कलेक्टर-एसपी ने महिला बंदियों से मुलाकात की और छोटे बच्चों का भी हालचाल पूछा। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां बांटी। कलेक्टर ने इस दौरान जेलर को बच्चों को खेलने के लिए खिलौनों और महिलाओं तथा अन्य कैदियों को पढ़ने के लिए ज्ञानवर्धक तथा प्रेरणादायक पुस्तकों के अलावा समय के सदुपयोग के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराने, मानसिक तनाव को दूर करने योगा, व्यायाम कराने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बंदियों को भोजन देने की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी लेने के साथ जेल परिसर में घुमकर सुरक्षा व्यवस्था का भी मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने जेलर को निर्देर्शित किया कि जेल मैन्युअल के अनुसार जो भी आवश्यकताएं हैं, उसे प्रस्ताव बनाकर दें, ताकि यहां की आवश्यकताओं को पूरा कर समस्याओं को दूर किया जा सकें। कलेक्टर ने किचन सहित टॉयलेट को साफ-सफाई रखने, बंदियों को मानसिक तनाव से दूर रखने और जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन के लिए गतिविधियां आयोजित कराने, सब्जी-बाड़ी लगाकर उत्पादन बढ़ाने तथा गौ-शाला के माध्यम से दूध उत्पादन के संबंध में जेलर विजयानंद सिंह को निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57