Advertisement

धमतरी : सीईओ जिला पंचायत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक!

धमतरी : सीईओ जिला पंचायत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक!

निर्माण कार्योे का करें नियमित निरीक्षण – सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आज सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत निर्माण कार्य किये जा रहे है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही इन कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करावें। सीईओ सुश्री श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के मौसम के चलते जिन गांवों के भू-जल स्तर में गिरावट आ रही है, उन गांवों में पेयजल की उपलब्धता हेतु विकल्प तलाश। इसके साथ ही ऐसे गांवों की सूची विकासखंड वार तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। उन्हांेने जिले में पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण हेतु स्थापित कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों की भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने गावंों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था हेतु खराब हेण्डपम्पों की मरम्मत और कुंओं की आवश्यक साफ-सफाई करने कहा।
बैठक के दौरान सीईओ ने वृक्षारोपण के लिए विभागों द्वारा प्रस्तुत किये गये मांग की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में वृक्षारोपण हेतु मांग पत्र प्रस्तुत नहीं किया है वे शीघ्र ही मांग पत्र प्रस्तुत कर दें। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि, भवनांे आदि को ध्यान में रखते हुए स्थल का चयन करें। साथ ही वृक्षारोपण हेतु पौधों की सिंचाई, सुरक्षा आदि का भी ध्यान रखें। बैठक में जल संरक्षण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली और अधिकारियांे को निर्देशित किया कि सरकारी भवनों, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र सहित निर्मित किये जा रहे आवासों में भी रैन वाटर हार्वेस्टिंग बनाये जाने के निर्देश दिये। बैठक जल संसाधन, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य, खनिज, महिला एवं बाल विकास, पंचायत और ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, विद्युत, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित विभिन्न विभागों के समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, संयुक्त कलेक्टर रामकुमार कृपाल, विनय पोयाम सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57