Advertisement

कोरबा : 10वीं, 12वीं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान!

कोरबा : 10वीं, 12वीं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान!

कोरबा // दसवीं और बारहवी बोर्ड के नतीजें आने के साथ खुशियों में समाएं शुभ अग्रवाल, गामिनी कुमारी और कृतिका कुमारी के लिए आज का दिन भी खुशियों से भरा रहा। जिले के गौरव इन तीनों होनहार विद्यार्थियों से मिलते ही कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने न सिर्फ उनकी पीठ थपथपाई, अपितु मिठाई खिलाकर टैबलेट देकर उन्हें लक्ष्य हासिल करने और सफलता की राह में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर के हाथों टैबलेट और उनसे मिले सम्मान पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह टैबलेट उनके बहुत काम आएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि किसी भी मुकाम को पाने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। इस दौरान चुनौतियां भी सामने आती हैं। आप सभी को चुनौतियों से घबराना नहीं है। जो भी लक्ष्य है उसे प्राप्त करना है।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 परिणाम में राज्य में मेरिट आने वाले तथा कोरबा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई ने सम्मान किया। उन्होंने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य में पांचवा तथा कोरबा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गामिनी कुमारी कंवर अंक प्रतिशत 98 एवं राज्य में दसवां स्थान तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कृतिका कुमारी कंवर, हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में पांचवा और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शुभ अग्रवाल को टैबलेट, पेन और किताबें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। कलेक्टर श्री वसंत ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे भी इसी तरह सफलता अर्जित करें और जो लक्ष्य है उसे प्राप्त करें। उन्होंने सफलता और व्यक्तित्व विकास के लिये प्रतियोगिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी प्रतियोगिताओं के लिए अच्छे से तैयारी करने कहा। उन्होंने विद्यार्थियों के पालकों तथा शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पाण्डेय, सहायक संचालक के.आर. डहरिया आदि उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

डॉक्टर बनना चाहती हैं कृतिका एवं गामिनी, चार्टड एकाउंटेंट बनना चाहते हैं शुभ अग्रवाल –

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 परिणाम में राज्य में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात के दौरान अपनी-अपनी अध्ययन तथा लक्ष्य और रूचियों को साझा किया। कलेक्टर ने उन्हें कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिए। इस दौरान दसवीं कक्षा में पांचवा और दसवां स्थान प्राप्त करने वाली जिले के होनहार छात्रा गामिनी कुमारी कंवर एवं कृतिका कुमारी कंवर ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। कक्षा बारहवीं में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले शुभ अग्रवाल ने बताया कि वह चार्टड एकाउंटेंट बनना चाहते हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा सी.ए.बनने हेतु की जाने वाली तैयारी तथा संस्थानों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़े और किसी भी चुनौती से न घबरायें। प्रयास और परिश्रम से सफलता अवश्य मिलती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57