Advertisement

पोस्टमार्स्टम ऑनलाईन करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना धमतरी!

धमतरी //पोस्टमार्स्टम ऑनलाईन करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना धमतरी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी//कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर पोस्टमॉर्टम ऑनलाईन करने वाला धमतरी जिला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। बीत 6 मई से शुरू हुआ ऑनलाईन पोस्टमार्टम सिस्टम के तहत जिला अस्पताल धमतरी सहित सिविल अस्पताल नगरी और कुरूद एवं मगरलोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑनलाईन पीएम के लिए मैप किया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम करने वाले 43 डॉक्टरों को पोर्टल में मैप किया गया है। गौरतलब है कि इसमें शव परीक्षण की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाईन किया गया है। इसके जरिए शव परीक्षण के लिए प्राप्त आवेदन, प्रतिवेदन, शव परीक्षण रिपोर्ट की पूर्णता ऑनलाईन किया गया है। साथ ही शव परीक्षण के बाद रिपोर्ट जनरेट करने में लगने वाले समय को भी कम किया गया है।
जिले में अब तक 6 पोस्टमार्टम ऑनलाईन किए जा चुके हैं। इस ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से मृतक के रिश्तेदारों, संबंधित थानेदार, कॉन्स्टेबल सहित कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को शव परीक्षण शुरू होने की सूचना, शव परीक्षण सम्पन्न होने का समय एवं शव परीक्षण प्रतिवेदन बनाने के बाद एसएमएस के माध्यम से तुरंत जानकारी उपलब्ध हो जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57