Advertisement

अवैध रेत परिवहन में लगे 8 हाइवा, 2 ट्रक और 1 जे सी बी किया गया जप्त

अवैध रेत परिवहन में लगे 8 हाइवा, 2 ट्रक और 1 जे सी बी किया गया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अवैध रेत खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिन राजस्व तथा खनिज अमला द्वारा धमतरी विकासखंड के ग्राम दोनर मे निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते 8 हाइवा, 2 ट्रक और 1 जे सी बी जप्त किया गया। वाहनों को कंपोजिट भवन के पास रखा गया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी प्रकरणों में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारो, खनिज परिवहनकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज उत्खनन / परिवहन / भण्डारण / करना दण्डनीय अपराध है। अतः अवैध उत्खनन / परिवहन कर्ताओं के विरूद्ध इसी प्रकार का कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों एवं राजस्व अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जावेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57