Advertisement

CG NEWS : वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि भुगतान हेतु बजट आबंटन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि भुगतान हेतु बजट आबंटन

संशोधित मुख्य शीर्ष-8000 आकस्मिकता निधि से होगी राशि आहरित

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य के लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक एरियर्स एवं चालू वित्तीय वर्ष 2024 में भुगतान हेतु जिला कलेक्टर्स को 35 करोड़ 42 लाख 68 हजार रूपए की राशि का आबंटन सौंपा गया है। इस संबंध में सभी कलेक्टरों को सम्मान निधि भुगतान के संबंध में संशोधित मुख्य शीर्ष-8000 आकस्मिकता निधि से राशि आहरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश की अन्य शर्ते यथावत रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान हेतु जिला कलेक्टर्स को जारी आबंटन में से जिला दुर्ग को 8 करोड़ 22 लाख 12 हजार, रायपुर को 6 करोड़ 65 लाख 26 हजार, राजनांदगांव को 73 लाख 78 हजार, बिलासपुर को 3 करोड़ 90 लाख 60 हजार, बस्तर को 35 लाख 65 हजार, सरगुजा को 1 करोड़ 39 लाख 50 हजार, जांजगीर-चांपा को 1 करोड़ 73 लाख 91 हजार, रायगढ़ को 92 लाख 7 हजार, जशपुर को 79 लाख 5 हजार, धमतरी को 2 करोड़ 74 लाख 66 हजार, महासमुंद को 65 लाख 10 हजार, बलौदाबाजार को 55 लाख 80 हजार, बेमेतरा को 27 लाख 90 हजार, बालोद को 44 लाख 2 हजार और मुंगेली जिले को 65 लाख 72 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।

इसी प्रकार जिला बलरामपुर को 15 लाख 50 हजार रूपए, दंतेवाड़ा को 7 लाख 13 हजार रूपए, कबीरधाम जिले को 38 लाख 75 हजार रूपए, कोरिया जिले को 44 लाख 95 हजार रूपए, कांकेर जिले को 29 लाख 45 हजार रूपए, कोरबा जिले को 51 लाख 15 हजार रूपए, सूरजपुर जिले को 35 लाख 65 हजार रूपए, गरियाबंद जिले को 18 लाख 60 हजार रूपए, बीजापुर जिले को 9 लाख 30 हजार रूपए, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले को 23 लाख 25 हजार रूपए, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले को 46 लाख 50 हजार रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 62 लाख रूपए और जिला सक्ती को 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47