Advertisement

CG NEWS : काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने करें तैयारी: कलेक्टर

कोरबा : काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने करें तैयारी: कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा// कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा जिले के अंतर्गत चिन्हित सभी ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं। जिन ग्रामों में ठेकेदारों द्वारा कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है उनकी सूची बनाकर ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव बनाएं। उन्होंने समय-सीमा समाप्त होने के पश्चात् कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों की बैठक आगामी सप्ताह में आयोजित करने तथा कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री ए. के. बच्चन को दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जल-जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता होनी चाहिए तथा लोगों के घरों में समय पर पानी पहुंचना चाहिए।
बैठक में कलेक्टर वसंत ने निर्देशित किया कि ऐसे कार्य जो 100 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं उन ग्रामों का निरीक्षण विभागीय इंजीनियरों के माध्यम से कराकर ग्रामों में पेयजल की उपलब्धता कराना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के कार्यों को करने वाले ठेकेदारों से कार्य पूर्ण कराने के पश्चात् ही उन्हें भुगतान करें और भुगतान से पहले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन अवश्य किया जाए। कलेक्टर ने पीएचई और क्रेडा द्वारा किए गए कार्यों तथा अधूरे कार्यों की ग्रामवार समीक्षा की और 15 दिवस के भीतर अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने हेतु टास्क बनाकर तैयारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में क्रेडा अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने साइट क्लीयरेंस, सर्वे संबंधी समस्या को दूर करने तथा सोलर पंप वाले ग्रामों में आवश्यक सोर्स शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडा अंतर्गत प्रगतिरत् 174 कार्यों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरा करने तथा शेष अन्य कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कटघोरा तथा कोरबा डिवीजन अंतर्गत पीएचई के कार्यों की समीक्षा की और निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण वाले ग्राम पंचायतों की सूची बनाकर सरपंच, पंच की भागीदारी से वर्कशॉप आयोजित किया जाए और सभी को पेयजल के उपयोग के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने पीएचई के कार्यपालन अभियंता को जल जीवन मिशन के कार्यों को सतत् समीक्षा करने और कार्य में आ रही समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, कटघोरा एवं कोरबा डिवीजन के एसडीओ, क्रेडा के कार्यपालन अभियंता, विभागीय इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57