Advertisement

गोलियों से भूना, जिंदा जलाया, घरों को लगा दी आग..जानें कैसे 12 साल के बच्चों ने 132 लोगों की हत्या की

पश्चिम अफ्रीका के देश उत्तरी बर्किना फासो में 12 से 14 साल के बच्चों ने एक पूरे का पूरा गांव तबाह कर दिया। वहां के लोगों को जिंदा जला दिया। गोलियां मारी। घरों में आग लगा दी। 132 लोगों को मारे जाने की पुष्टि हुई। घटना 4 जून को हुई, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने अब खुलासा किया कि घटना को अंजाम देने वाले बच्चे थे।

बुर्किना फासो, पश्चिम अफ्रीका का एक देश है, जिसकी सीमाएं उत्तर में माली, पूर्व में नाइजर, उत्तर पूर्व में बेनिन, दक्षिण में टोगो – घाना से मिलती हैं। यह देश कई बार सैन्य तख्तापटल का शिकार हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 जून की शाम को हथियारबंद हमलावरों ने यहां के सोल्हान गांव पर हमला किया। संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के बावजूद पड़ोसी माली और नाइजर सहित पश्चिम अफ्रीका के इस क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों के हमले बेरोकटोक जारी हैं।

हमलावरों ने स्थानीय लोगों पर गोलियां चलाई। घरों को जला दिया। इस्लामिक स्टेट और अल कायदा से जुड़े जिहादियों से परेशान क्षेत्र में यह बड़े हमलों में से एक था।

जिहादियों ने सात बच्चों सहित कम से कम 132 लोगों को मारा था। कई घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 160 बताई है। कई घायलों को डोरी शहर और देश की राजधानी औगाडौगौ के नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सरकार की तरफ से प्रवक्ता ओसेनी तंबौरा ने कहा कि हमलावरों में अधिकांश बच्चे थे, जिसकी संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की। यूनिसेफ ने कहा, हम ऐसे हमले में बच्चों को भर्ती करने की कड़ी निंदा करते हैं। यह उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47