Advertisement

सरगुजा : यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले मालवाहक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही।

सरगुजा : यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले मालवाहक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले मालवाहक वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करने हेतु कल दिनांक कों जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना/चौकियो मे अभियान चलाया गया, जिले भर मे पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर मालवाहक वाहन की बॉडी से बाहर तक सामान लोडकर परिवहन करने वाले वाहन चालकों सहित अन्य नियमो की अवहेलना करने वाले मालवाहक वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर कुल 69 प्रकरण दर्ज कर 82500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

कार्यवाही के दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मालवाहक वाहन की बॉडी से बाहर तक सामान लोडकर परिवहन कर यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही कर 20000/- समन शुल्क वसूल किया गया हैं, थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा 16 वाहन चालकों से 6900/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा 08 वाहन चालकों से 14000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा 03 वाहन चालकों से 4500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा 10 वाहन चालकों से 3000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा 06 वाहन चालकों से 1800/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा 05 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वाहन चालकों से 1000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा 02 वाहन चालको से 2000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM