Advertisement

मतगणना निर्वाचन का अंतिम और सबसे मुख्य हिस्सा, इसे गंभीरता और पूरी सतर्कता से करें – कलेक्टर

मतगणना निर्वाचन का अंतिम और सबसे मुख्य हिस्सा, इसे गंभीरता और पूरी सतर्कता से करें – कलेक्टर

गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायकों, माईक्रोआर्जवर का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा और नवागढ़ की मतगणना चार जून को कृषि उपज मंडी बेमेतरा के निर्धारित मतगणना कक्ष में प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायकों, माईक्रोआर्जवर का प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ। पहली पाली का प्रशिक्षण 11 बजे पूर्वाह्न और दूसरी पाली प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से हुआ। पहली पाली में मतगणना दल क्रमांक 01 से 32 तक शामिल होंगे। वही दूसरी पाली में क्रमांक 33 से 64 तक के मतगणना दलों ने प्रशिक्षण लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि अब मतगणना होनी हैं, यह निर्वाचन का अंतिम और सबसे मुख्य हिस्सा है। इसे पूरी गंभीरता व सतर्कता से निर्वहन करें। सबसे मुख्य बात यह है कि मतगणना के दौरान संयमित व्यवहार करें। राजनीतिक दलों के अभिकर्ता को स्पष्ट जानकारी प्रदान करें।उन्होंने कहा कि हर राउण्ड के बाद उनके टेबुलेशन चार्ट पर अवश्य हस्ताक्षर लें। मतगणना का कार्य संवेदनशील हैं, अतः बहुत ही सावधानीपूर्वक इस कार्य को क्रियान्वित करें। मतगणना की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया।
मास्टर ट्रेनर सुनील झा ने मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं के अलावा मतगणना संबंधी प्रावधानों व आयोग के ‍दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने सामान्य प्रेक्षक कक्ष, सीलिंग कक्षों, मीडिया रूम से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतगणना संबंधी प्रक्रिया का डिमोस्ट्रेशन कर विस्तार से समझाया तथा शंकाओं का समाधान भी किया। डाक मत पत्रों की मतगणना के संबंध में विस्तार से समझाइश दी। बताया कि पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। डाकमत पत्रों की गणना शुरू होने के तीस मिनिट बाद ईवीएम से मतगणना शुरू हो सकेगी। प्रशिक्षण के दौरान सीईओ ज़िला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंकिता, डिप्टी कलेक्टर के अलावा प्रशिक्षण में ज़िले के तीनों विधानसभा के सहायक रिटर्निग ऑफ़िसर (एआरओ) मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57