Advertisement

अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर की गई कार्रवाई

अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर की गई कार्रवाई

– 16 लाख 48 हजार 347 रूपए का वसूला गया अर्थदण्ड

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव // जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक खनिज विभाग के अमलों द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 16 लाख 48 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन करते हुए 50 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 14 लाख 57 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। वहीं अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 2 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 91 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। उन्होंने बताया कि चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 26 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 7 लाख 74 हजार 964 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। रेत के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 2 लाख 7 हजार 200 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। ईट के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 11 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मुरूम व मिट्टी के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए और 3 लाख 7 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। कोयला के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 55 हजार 783 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी तरह मुरूम का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 40 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मिट्टी का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 51 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47