Advertisement

जिले में वैज्ञानिक विधि से भू-जल के संरक्षण की पहल

जिले में वैज्ञानिक विधि से भू-जल के संरक्षण की पहल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जनपद पंचायत मगरलोड के ग्राम परसाबुडा में स्थित राजाडेरा राइट बैक कैनाल के समक्ष इंजेक्शन वेल बनाने एवं जल को संरक्षित करने के लिए वैज्ञानिक विधि से अध्ययन कराया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री रोशन लाल देव ने बताया कि वैज्ञानिक विधि से अध्ययन का मुख्य उद्देश्य कैनाल के समक्ष फ्रैक्चर जोन की पहचान करना है। उन्होंने बताया कि फ्रैक्चर ज़ोन की पहचान करने के लिए विद्युत प्रतिरोधकता सर्वेक्षण पद्धति का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मौजूद फ्रैक्चर के कारण पानी के स्थिर न होने की समस्या का समाधान किया जा सकेगा है।
कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. डी.सी. झारिया द्वारा किया जा रहा है। साथ ही इस सर्वेक्षण को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सीनियर रिसर्च फेलो मयंक श्रीवास्तव के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। सर्वेक्षण का निरीक्षण आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजेंद्र पड़ौती, अनुविभागीय अधिकारी शिव गिलहरे एवं उप अभियंता विकास डडसेना द्वारा किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57