छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिराज्य

खेलों इंडिया स्टेट सेटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 01 जून को इंदिरा प्रियदर्शनीय स्टेडियम

खेलों इंडिया स्टेट सेटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 01 जून को इंदिरा प्रियदर्शनीय स्टेडियम

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जगदलपुर// भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक के बालक-बालिका की आवासीय खेल अकादमी एवं राज्य शासन द्वारा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी संचालित है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के निर्देशानुसार आवासीय अकादमी में सत्र 2024-25 के लिए नवीन खिलाडियों के प्रदेश हेतु 05 एवं 06 जून 2024 को तीरंदाजी एवं 07 एवं 08 जून 2024 हॉकी तथा एथलेटिक एवं कबड्डी का ट्रायल स्व. बी. आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई जिला बिलासपुर (छ.ग.) में आयोजित है।
खेल विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि चयन ट्रायल में 13 से 17 आयु वर्ग के भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 01 जून 2024 को संध्या 04रू30 बजे इंदिरा प्रियदर्शनीय स्टेडियम फुटबॉल ग्राऊण्ड में श्री वेद प्रकाश सोनी मो. 7999155131, श्री कोटेश्वर नायडू मो. 9407927401, श्री गजेन्द्र शर्मा 6268566335, से संपर्क कर चयन परीक्षण में भाग ले सकते है। चयनित हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक एवं कबड्डी (बालिका) 4-4 खिलाड़ियों की सूची खेल कार्यालय द्वारा बिलासपुर-रायपुर को प्रेषित की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों की आवास एवं भोजन व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जा सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!