छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराजनीतिराज्य

पीएम जनमन के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत एवं उपमुख्यमंत्री साव

पीएम जनमन के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत एवं उपमुख्यमंत्री साव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महासमुंद/ विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों पीव्हीजीटी के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना (पीएम जनमन) के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम जनमन के हितग्राहियों से चर्चा की। आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक द्वय योगेश्वर राजू सिन्हा एवं सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के पश्चात पीएम जनमन के तहत विभिन्न हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें श्रीमती लक्ष्मी कमार एवं संतराम कमार को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। सिकल सेल जेनेरिक कार्ड ममता कमार, शांति पहाड़िया, कमार जनजाति के दो महिला स्व सहायता समूहों को 15-15 हजार रूपए की राशि, श्रीमती कुमारी कमार एवं सीमा कमार को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाण-पत्र, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से कमार जनजाति के खेल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पूर्ण रूप से शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, मिशन संचालक विकास शील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एवं कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा विभिन्न शासकीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया। जिसमें वन विभाग, पंचायत, कृषि विकास केन्द्र, जल जीवन मिशन, कौशल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास आदि विभागों द्वारा केन्द्रीय योजनाओं का जीवंत और मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने स्टॉल अवलोकन के दौरान किए जा रहे कार्यां की सराहना की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा पीएम जनमन अंतर्गत दो मोबाईल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!