Advertisement

कन्हारपुरी में आयोजित जल जगार उत्सव में शामिल हुईं कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

कन्हारपुरी में आयोजित जल जगार उत्सव में शामिल हुईं कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

मुड़ा तालाब अब बनेगा अमृत सरोवर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // जिले में जल संरक्षित करने की दिशा में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की पहल पर सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरूद विकासखण्ड के ग्राम कन्हारपुरी में रेल्वे विभाग द्वारा सीएसआर मद से साढ़े 5 एकड़ क्षेत्र में बनाए जाने वाले तालाब गहरी एवं सौंदर्यीकरण कार्य का कलेक्टर सुश्री गांधी की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों नेे आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, एसडीएम कुरूद, सीईओ जनपद पंचायत कुरूद सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि जिले में भूजल स्तर तेजी से नीचे गिरते जा रहा है, ऐसे में रेल्वे द्वारा तालाब गहरी और सौंदर्यीकरण कार्य कराने से जल संरक्षण में सहयोग मिल जाएगा। उन्होंने इसके लिए रेल्वे विभाग को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे धान के बदले कम पानी वाले फसल जैसे दलहन, तिलहन इत्यादि लें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि शासन हर स्तर पर आपकी मदद नहीं कर सकती, कुछ मदद आपको अपने लिए स्वयं करनी होगी। गांवों में व्यर्थ पानी ना बहे, इसके लिए नल को देखते ही बंद करें, तालाबों, अन्य जलस्त्रोतों और नालियों की श्रमदान कर साफ-सफाई करते रहें, तभी आप अपने गांव को आदर्श बनाएंगे तथा पर्यावरण और जल को संरक्षित कर सकेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित रेल्वे बोर्ड के अधिकारी श्री सूरज प्रसाद ने कहा कि तालाब गहरी और सौंदर्यीकरण कराकर हमें पर्यावरण बचाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम गांव को एक सुन्दर तालाब दे सकें, इसे संभालना आपकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच एकड़ में बन रहे इस तालाब में 30 नग पौधों का रोपण किया जाएगा। श्री प्रसाद ने कहा कि मुड़ा तालाब अब अमृत सरोवर कहलाएगा।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए जल, वायु, पृथ्वी का योगदान है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखें, इससे पर्यावरण संतुलित बना रहेगा। सीईओ ने कहा कि कन्हारपुरी में मुड़ा तालाब गहरी और सौंदर्यीकरण के हो जाने से यहां पर्यटन का अवसर मिलेगा, जिससे आसपास के युवाओं और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं तथा आय बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान को और आगे लेकर जाएं।
कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने अपने द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और सफाई रखने लोगों से अपील की। इस अवसर पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग, रूफटॉप स्ट्रक्चर, वेस्ट वाटर हार्वेस्टिंग इत्यादि की जानकारी दी गई और वायु प्रदूषण को कम करने पराली नहीं जलाने की समझाईश दी गई। इस मौके पर गांवों में जल प्रहरी के तौर पर कार्य करने वालों, जल संरक्षण की दिशा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों सहित अन्य लोगों को टी-शर्ट, टोपी, मग, प्रशस्ति पत्र इत्यादि से सम्मानित भी किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57