Advertisement

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य विकास अभिकरण भीम सिंह ने किया निरीक्षण!

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य विकास अभिकरण भीम सिंह ने किया निरीक्षण!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य विकास अभिकरण भीम सिंह ने आज धमतरी के भटगांव और कुरूद के हंचलपुर में रीपा से किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने भटगांव में रीपा अंतर्गत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण कर स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने लेमनग्रास का उत्पादन, उससे तैयार किये जा रहे सामग्री की बिक्री इत्यादि के प्रगति के बारे में पूछा। बताया गया कि समूह के द्वारा 13 एकड़ क्षेत्र में लेमनग्रास उत्पादित किया गया है। साथ ही मशीन के माध्यम से लेमनग्रास प्रोसेसिंग किया जा रहा है। वर्तमान में इस वर्ष समूह को लेमनग्रास से लगभग एक लाख रूपये की आमदनी हुई है। इसके बाद सिंह ने आचार प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। महिलाओं के द्वारा आचार तैयार कर स्कूल शिक्षा विभाग एवं छात्रावासों में आचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें आमदनी हो रही है। भटगांव के वाईफाई जोन का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद भीम सिंह ने कुरूद विकासखण्ड के हंचलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गोबर से बनने वाले पेंट यूनिट का मुआयना किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त पेंट का उपयोग सभी सरकारी भवनों में अधिक से अधिक करें। इसके बाद उन्होंने चना यूनिट का भी निरीक्षण कर समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, सीईओ जनपद पंचायत धमतरी दीपक ठाकुर, कुरूद बी.आर. वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57