Advertisement

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें-कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें-कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

नगरी के सांकरा में 19, 20 जून को होने वाले निदान शिविर की तैयारी सुनिश्चित करें

श्रम विभाग की छात्रवृत्ति योजना का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रदाय करें

जल जगार उत्सव में किए गए कार्यों का जियो टैग करें

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर बारी-बारी से विभागीय कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों को मुस्तैदी से निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक मे कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, किसान सम्मान निधि सहित योजना के तहत विभिन्न प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीवीटीजी के तहत बसाहटों में आधार कार्ड वितरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने कहा और ऐसे जनमन बसाहट जहां बिजली नहीं पहुंची उसकी जानकारी कलेक्टर ने ली। इसके अलावा कमार बसाहटों में युवाओं के कौशल विकास हेतु योजना बनाने कहा। साथ ही कमार बसाहटों में नशामुक्ति अभियान के तहत सभी विभागीय योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में खाद-बीज भण्डारण की जानकारी लेते हुए फसल बीमा के प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा अधिकृत भूमि का मुआवजा दिलाने के लिए उचित कार्यवाही करने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी, मेधावी छात्रवृत्ति योजना, नोडल अधिकारी की नियुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण, बच्चों की डायरी, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव की पूरी रूप-रेखा तैयार करने कहा। साथ शाला त्यागी बच्चों को पुनःस्कूल तक लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिक से अधिक स्कूली बच्चों को श्रम विभाग की योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कराने कहा। इसके साथ ही ऐसे छात्रावास जहां होमगार्ड नियुक्त नहीं है, वहां होमगार्ड की नियुक्ति करने कहा। साथ ही छात्रावासों में रहने वाले सभी बच्चों का स्वास्थ्य कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकों की उपस्थिति, सोनोग्राफी रिपोर्ट, सिकलसेल जांच, मगरलोड में ब्लड बैंक शुरू करने में आने वाली दिक्कत के बारे में पूछा। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए योजना के तहत नवविवाहतों के आवेदन लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के पर्यटन स्थलों में चल रहे कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने नरहरा पर्यटन केन्द्र में कार्यों को समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए।
जिले में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उद्योगों में बनाए गए रैन वॉटर हार्वेस्टिंग की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि नगरनिगम क्षेत्र में ग्राउंड वाटर स्ट्रेक्चर बना लिया गया है। इसके लिए हेल्पडेस्क बनाकर ऑनलाईन एंट्री भी की गई है। उन्होंने जल जगार उत्सव के तहत किए गए सभी कार्यों को जियो टैग करवाकर पोर्टल में एंट्री कराने कहा। आगामी 19 एवं 20 जून को नगरी विकासखण्ड के सांकरा में निदान शिविर का आयोजना किया जाना है, इसकी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश सहायक संचालक, समाज कल्याण को कलेक्टर ने दिए। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, मछलीपालन, पंचायत, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग से अन्य विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57