विभिन्न पुरस्कारों के लिए आवेदन 30 जून तक

विभिन्न पुरस्कारों के लिए आवेदन 30 जून तक

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

धमतरी // छत्तीसगढ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग भाग द्वारा हर साल खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को प्रदान किये जाते हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। आवेदन पत्रों का प्रारूप विभाग की वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
गौरतलब है कि राज्य खेल अलंकरण के तहत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ी जिन्हें “शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार“ से अलंकृत किया जाएगा, उन्हें राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया जाना होगा अथवा अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाडियों को “शहीद कौशल यादव पुरस्कार“ प्रदाय किया जाएगा, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत 05 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरुष खिलाड़ियों को “शहीद पंकज विक्रम सम्मान“ से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों, निर्णायको को “वीर हनुमान सिंह पुरस्कार“ से अलंकृत किया जायेगा। इसी तरह खेल से जुड़े 55 वर्ष से अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो, कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित करने के लिए विचार किया जाए उन्हें “शहीद विनोद चौबे सम्मान“ से अलंकृत किया जायेगा। साथ ही सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को “मुख्यमंत्री ट्राफी“ प्रदान की जाती है। बताया गया है कि नियमों के तहत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
बता दें कि शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के तहत 3 लाख रूपये, शहीद कौशल यादव पुरस्कार और वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के तहत रूपये डेढ़-डेढ़ लाख रूपये, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं शहीद पंकज विक्रम सम्मान के तहत 25-25 हजार रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 4 है. उन्हें सीनियर वर्ग में 2 लाख रूपये एवं जूनियर वर्ग में एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही ऐसे दलीय खेल में जिनमें सदस्यों की सख्या 4 से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में 5 लाख रूपये एवं जूनियर वर्ग में तीन लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई भी प्रदान की जावेगी।
खेल अधिकारी ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार“ अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष के लिए) जिन खिलाडियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, वे खिलाडी जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण एवं अपने खेल संघों से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे। इसी प्रकार “खेलवृत्ति (डाईट मनी)“ के लिये भी जिन खिलाड़ियों ने गत वर्ष अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति के लिए अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष के लिए) में अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि प्रदान की जाती है। खेल संघ प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यायल या संचालनालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेगे।
पुरस्कार, नगद राशि, खेलवृत्ति, प्रेरणा निधि हेतु आवेदन फॉर्म संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर या खेल विभाग के जिला कार्यालय, धमतरी एवं राज्य खेल संघों से प्राप्त किये जा सकते हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन खेल संघों के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खेल संघों की अनुसंशा सहित प्राप्त किये जायेंगे। खेल संघ दो पुरस्कारों (एक महिला एवं एक पुरुष खिलाडी) के लिये वरीयता के आधार पर 2-2 खिलाडियों के नाम की अनुसंशा कर सकेंगे। पंकज विक्रम पुरस्कार के आवेदन संचालनालय एवं जिला कार्यालय में खिलाडियों से सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिला कार्यालय/संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित आवेदन जमा की जा सकती है। खिलाड़ी को अलग-अलग वर्षों के लिए अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा। पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाडियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुसंशा नहीं की गई है और तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाड़ी विवरण प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए नियत तिथि तक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़ या जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण, जिला-धमतरी में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।