
पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 13 जून को
पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा 13 जून को
परीक्षा में 1347 परीक्षार्थी होंगे शामिल
उत्तर बस्तर कांकेर/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 13 जून को पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पाली में प्रातः 09 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा में 475 एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02 बजे से 05ः15 बजे तक आयोजित पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा में 872 परीक्षार्थी सहित कुल 1347 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय और शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज, भीरावाही रोड अलबेलापारा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।









