मेधावी छात्र निष्कर्ष सिंह ने जे ई ई एडवांस्ड परीक्षा में उत्तीर्ण कर नगर एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया

मेधावी छात्र निष्कर्ष सिंह ने जे ई ई एडवांस्ड परीक्षा में उत्तीर्ण कर नगर एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर – डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर से सत्र 2021 – 22 में कक्षा दसवीं उत्तीर्ण कर प्रतिभाशाली छात्र निष्कर्ष सिंह, पिता प्रकाश सिंह, खान प्रबंधक एसईसीएल विश्रामपुर ने जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा 2024 में 193 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 2917 रैंक अर्जित कर शानदार सफलता हासिल किया। होनहार छात्र ने कड़े परिश्रम एवं सही दिशा में मेहनत करते हुए उक्त परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल कर अपने माता – पिता एवं डी. ए. वी. विश्रामपुर को गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्राचार्य एच .के. पाठक सहित समस्त विद्यालय परिवार विश्रामपुर ने प्रतिभाशाली छात्र निष्कर्ष सिंह की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सुखद उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाएँ दी। प्राचार्य ने कहा कि कड़ी मेहनत , लगन, जुझारू प्रवृत्ति और सही दिशा में सार्थक प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। संघर्ष पथ पर कई बाधाएँ आती हैं, ऐसे समय में हमें दृढ़ – इच्छाशक्ति एवं अटूट विश्वास के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाना चाहिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

महाप्रबंधक अजय तिवारी ने निष्कर्ष को बधाई दी
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एस. ई. सी. एल. बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय तिवारी ने छात्र निष्कर्ष को इस बड़ी कामयाबी के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।