Advertisement

चाचा के नाम से पहचाने जाने वाले दिलीप चंद अग्रवाल आज सांसारिक दुनिया छोड़ चलते बने

चाचा के नाम से पहचाने जाने वाले दिलीप चंद अग्रवाल आज सांसारिक दुनिया छोड़ चलते बने

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर-नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी चाचा दिलीप चंद्र अग्रवाल जी आज प्रातः 6 बजे सांसारिक दुनिया छोड़ कर इस लोक से परलोक को प्रस्थान किया ।इनके स्वर्गवास से पूरा शहर में दुख का वातावरण छाया हुआ है। बताया जाता है कि स्वर्गीय दिलीप चंद्र अग्रवाल दक्षिण पूर्वी कोयला परिक्षेत्र विश्रामपुर खुलने के साथ ही हरियाणा से विश्रामपुर आए थे। इन्होंने पुराना बस स्टैंड एवं गुरुद्वारा के समीप 1962 में अपनी छोटी सी किराना दुकान खोली थी आज 6 दशक के बाद यह छोटी सी दुकान विभिन् दुकानों विभक्त हो गई है तथा सभी दुकानें फल फूल रही है स्वर्गीय दिलीप चंद अग्रवाल नगर के प्रतिष्ठित नागरिक ,सुभाष अग्रवाल,दलीप चन्द्र किराना स्टोर के संचालक रामावतार ‘रामु’अग्रवाल,ठेकेदार अशोक अग्रवाल सहित विनोद अग्रवाल राकेश अग्रवाल के पिता श्री एवं ऋषभ अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल के दादा श्री थे। स्वर्गीय दिलीप चंद्र अग्रवाल अपने पीछे नाती पोता से हरा-भरा परिवार छोड़ कर स्वर्गारोहण किए हैं ।आज 2 बजे उनका पार्थिव देव को रिहंद नदी के तट पर अग्नि को समर्पित किया गया । स्वर्गीय दिलीप चंद्र अग्रवाल के अंतिम विदाई यात्रा में परिजनों ,शुभचिंतकों एवं भारी संख्या में व्यवसायियों ने हिस्सा लिया

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57