Advertisement

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी लोगो की समस्याएं,कई समस्याओं का त्वरित निराकरण

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी लोगो की समस्याएं,कई समस्याओं का त्वरित निराकरण

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर – सोमवार को अटल सेवा भवन भैयाथान में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनदर्शन शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन शिविर में भटगांव विधानसभा क्षेत्र के आमजनों ने लिखित में समस्याएं रखी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने क्षेत्रीय कार्यलय भैयाथान में लोगो के बीच रह कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान भी किया। जनदर्शन शिविर में 275 आवेदन लिखित मे और 61 आवेदन मौखिक प्राप्त हुए है जिसमें 115 आवेदनों का तत्काल मौके पर निराकरण किया गया। और शेष का जल्द समाधान करने के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया ,अधिकांश शिकायत राजस्व से जुड़ी रहीं जिसपर मंत्री ने समस्याएं जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। पुलिस से संबंधित कुछ शिकायतों को उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर हल कर दिया। इसके बाद पेयजल, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि समस्याओं को जल्द दूर कराने का जनता को आश्वासन दिया गया अन्य विषयों पर मौके पर उपस्थित जनपद सीईओ विनय कुमार गुप्ता कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार एक्का सहित अन्य अधिकारियों को समस्याओं के अति शीघ्र निदान कर अगले शिविर में रिपोर्ट पेश करने हेतु निर्देशित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर के अंत मे उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगो की समस्याओ का निराकारण किया जाता है। जनता के मांग और शिकायतों को त्वरित निराकरण करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र की जनता की तकलीफ हमारी तकलीफ है। इस अवसर पर भटगांव विधानसभा क्षेत्र के जनमानस के साथ भटगांव विधानसभा के समस्त मंडल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57