Advertisement

जिले के सभी कार्यालय समय में खुले, रिकार्डेें को रखें दुरूस्त: डॉ गौरव सिंह

समय-सीमा की बैठक

जिले के सभी कार्यालय समय में खुले, रिकार्डेें को रखें दुरूस्त: डॉ गौरव सिंह

मैदानी अमला घटनाओं पर रखें नज़र, तत्काल प्रदान करें सूचना

रायपुर // कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज रेडक्रास सभाकक्ष में आज समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी जिला स्तरीय कार्यालय, सब डिविजिनल कार्यालय तथा अन्य मैदानी कार्यालय सुबह अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे खुले। उचित मूल्य दर की दुकान भी समय पर खोलें और हितग्राहियों को राशन देना सुनिश्चित करें साथ ही किसी भी स्थिति में शिकायत नही आनी चाहिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप एवं सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने कहा कि सभी अनुविभाग एवं जनपद स्तर के कार्यालय अलर्ट रहें और किसी भी प्रकार की घटनाओं पर नज़र रखें और ऐसी स्थिति होने पर मैदानी अमले पंचायत सचिव एवं पटवारी के माध्यम से सूचना प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जनपद कार्यालय और उसके अंतर्गत आने वाले सभी पंचायत अपने रिकार्ड दुरस्त रखें, ताकि हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव संबंधित पंचायत में जन्म-मृत्यु होती है तो उसका रिकार्ड अपडेट करें, ताकि पेंशन इत्यादि के प्रकरणों में उचित व्यक्ति को उसका लाभ मिले। डॉ गौरव ने कहा कि सभी जनपद सीईओ सह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्रों मंे जल जीवन मिशन का कार्य प्रगति पर रहे और समय पर पूर्ण हो। बैठक में एडीएम, एसडीएम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47