Advertisement

अजबनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर की कमी से परेशान लोगों ने कलेक्टर से ड्रेसर की नियुक्ति की मांग की।

अजबनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर की कमी से परेशान लोगों ने कलेक्टर से ड्रेसर की नियुक्ति की मांग की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर – जानकारी के अनुसार विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पंचायत अजब नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने सूरजपुर कलेक्टर से मिल कर गुहार लगाई।
बताया जाता है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजब नगर में वर्तमान में ड्रेसर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अति आवश्यकता है। 1 वर्ष पहले ड्रेसर स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ था लेकिन पदोन्नति होने के कारण उन्हें अन्य स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापना कर दिया गया तब से यहां पर कोई ड्रेसर स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में 10 से 12 पंचायत के ग्रामीण इलाज हेतु आते हैं। ड्रेसर स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं होने से यहां के लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहाहै ।स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांग को लेकर ग्राम वासी दो-तीन बार आवेदन कलेक्टर दे चुके हैं लेकिन आज तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति नहीं हुई है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांग को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री संदीप सरकार, दिलीप समझदार, रतन गर्ग ,कार्तिक दास ,कृष्णा चौधरी, श्यामल दास, दिनेश सरकार आदि कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखी ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57