Advertisement

निरोगी जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनायें– चिन्तामणि महाराज

निरोगी जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनायें– चिन्तामणि महाराज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर //नगर मण्डल ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में योगाभ्यास करके दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया. सरगुजा सांसद चिन्तामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य तथा लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज व वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ के आचार्य कमलेश सोनी तथा अम्बिका शुक्ला ने उपस्थित लोगों को प्राणायाम,अनुलोम विलोम, कपाल भाति, ताड़ासन, चक्रासन तथा हलासन सहित अन्य योग विद्या का अभ्यास कराया !

इस मौके पर सरगुजा सांसद चिन्तामणि महाराज ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को हर दिन करना चाहिए। योग करके हमारे शरीर और मन दोनों को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज विश्व भर में योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महत्वपूर्ण योग विद्या को सम्मानित किया है। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसुधन शुक्ला, फुलेश्वरी सिंह, अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, डी.के. पुरिया, मंजूषा भगत, करताराम गुप्ता, सन्तोष दास, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, जन्मजय मिश्रा, विजय व्यापारी, मधु चौदहा, सोनू तिग्गा, इन्दर भगत, हरमिन्दर टिन्नी, शैलू सिंह, धनीराम यादव, मनोज सोनी,मयंक जायसवाल, पंकज गुप्ता, महेश जायसवाल, अनामिका पैकरा, बबली नेताम, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, कमलेश तिवारी, संजीव वर्मा, संजय जायसवाल, रिंकू वर्मा रविकांत उराव, किंजल किशोर पाण्डेय, दीपक सोनी, दुर्गा शंकर दास और घनश्याम राजवाड़े भाजपा के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं शामिल थे।
|

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47