Advertisement

राशनकार्डों का नवीनीकरण 30 जून तक

राशनकार्डों का नवीनीकरण 30 जून तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए 30 जून तक समयावृद्धि की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में 453 शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित है, जिसमें 2 लाख 41 हजार 489 राशनकार्ड प्रचलित है। इनमें अब तक 2 लाख 33 हजार 428 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है एवं शेष 8061 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाना है। उन्होंने राशनकार्डधारियों से अपील की है कि वे राशनकार्ड नवीनीकरण एप्लीकेशन के माध्यम से या संबंधित दुकानों के एप्लीकेशन के माध्यम से राशनकार्डों का नवीनीकरण नियत तिथि तक अनिवार्य रूप से करा लें।
खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने से पहले राशनकार्डधारी उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अपना ई-केवाईसी की स्थिति जांच लें और ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में अपना आधार कार्ड उचित मूल्य दुकान के विक्र्रेता को प्रस्तुत कर ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराना होगा। राशनकार्ड में किसी भी एक सदस्य का ई-केवाईसी होने पर ही राशनकार्ड का नवीनीकरण किया जाना संभव है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए लिंक https://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57