Advertisement

संकल्प भवन जिला भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में कोर ग्रुप की बैठक संपन्न

संकल्प भवन जिला भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में कोर ग्रुप की बैठक संपन्न

अम्बिकापुर//आज भाजपा सरगुजा जिला कार्यालय “संकल्प भवन” अम्बिकापुर में सरगुजा जिले के तीनो विधानसभा क्रमश: अम्बिकापुर, लुण्ड्रा और सीतापुर कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय के विशिष्ट आतिथ्य में तथा लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, उपेंद्र यादव एवं अनूप सिन्हा के आतिथ्य में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया गया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वागत उद्बोधन में ललन प्रताप सिंह ने कहा कि हम सबके लिए ऐतिहासिक उपलब्धि एवं गौरव का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है जिसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एक जुट हो कर काम किया है। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी अभियान को आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय स्तर से पन्ना प्रमुख स्तर तक के हम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाना है।
कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आगे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव होने हैं, हमे सक्रियता के साथ जनता के बीच पहुंचाने की जरूरत है। जिले के हमारे तीनों
विधायक और कोर ग्रुप के सभी लोग मिल कर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा।
विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि निगम और पंचायत चुनाव के मद्देनजर परिसीमन का कार्य चल रहा है , परिसीमन एक महत्वपूर्ण बिंदु है, इसके अनुसार चुनाव की रणनीति तय होती है, और इन बातों को ध्यान में रखते हुए तीनों विधान सभा क्षेत्र में बूथवार हमें कार्य करना है। आगे उन्होंने कहा कि जनपद सदस्य और जिला पंचायत क्षेत्र के परिसीमन में कौन सी जगह कहां जुड़ रही है, इस बात का हमें ध्यान रखना है।
बैठक में फुलेश्वरी सिंह, मधु चौदाहा, मंजूषा भगत, विनोद हर्ष, डी के पुरिया, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा, रूपेश दुबे, राजेंद्र जायसवाल, दिनेश साहू, अनिल सिंह, वैभव सिंह देव, महेंद्र सिंह, श्रावण दास, बालनाथ यादव सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा एवं आभार जिला मंत्री विजय व्यापारी ने किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47