Advertisement

बस्तर तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के परिणाम पर समीक्षा,सौपेंगे रिपोर्ट आलाकमान को

चुनाव परिणाम समीक्षा समिति ने लोकसभा परिणाम को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी से की चर्चा,सौपेंगे रिपोर्ट आलाकमान को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांकेर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के संबंध में बस्तर तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के परिणाम पर समीक्षा किये जाने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति द्वारा 30 जून को कांकेर जिला मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दोनों लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पूर्व विधायकों सहित वरिष्ठजनों को आहुत कर किया गया। जिसमें ए.आई.सी.सी. वर्किंग कमेटी के सदस्य सह समीक्षा प्रभारी श्री हरिश चौधरी, एआईसीसी सचिव छ.ग. सह प्रभारी विजय जागिड़ नेताप्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की उपस्थिति में प्रत्यक्ष रूप से पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से चुनाव परिणाम के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान दोनों लोकसभा के प्रत्याशी, बस्तर एवं कांकेर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले सभी कांग्रेस विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, पीसीसी एवं ब्लाक पदाधिकारियों ने अपना-अपना अभिमत दिया, जिसे गोपनीय रखा गया। इस संबंध मंे सह समीक्षा प्रभारी हरिश चौधरी ने कहा कि सभी प्रमुख लोगों से चुनाव परिणाम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई है सभी तथ्यों पर चर्चा की गई जिसे गोपनीय रखा गया है समिति अपना रिपोर्ट अखिल भारतीय कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी को जल्द सौपेगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से राजेश तिवारी, मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल, विक्रम मण्डावी, चंदन कश्यप, शंकर धु्रवा, लेखचन्द्र जैन, गंगा पोटाई, अनिला भेड़िया, सावित्री मण्डावी, संगीता सिन्हा, अम्बिका मरकाम, देवती कर्मा, चंदन कश्यप, सरद लोहाना, सुभद्रा सलाम, नरेश ठाकुर, रजमन बेजाम, चन्द्रप्रभा सुधाकर, रवि घोस, अमीन मेमन, सरोज ठाकुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, जनकनंदन कश्यप, कृष्णा दुबे, बसंत यादव, विजय ठाकुर, हेमंत धु्रव, तुलिका कर्मा, रीना रावतिया, सुनील पाढ़ी, विकास चौपड़ा, अवधेश सिंह गौतम, कविता साहू, लता निषाद, चम्पा ठाकुर, सुनिल मौर्य, नवली मीना मण्डावी, करण देव, विमल खुराना, मेहमुद अली, सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, नरेन्द्र यादव, रूपसिंह पोटाई, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी/कार्यकर्ता मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47