Advertisement

सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी

सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

//अंबिकापुर//जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी के प्रथम अंबिकापुर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। मैं सरगुजा के कार्यकर्ताओं को हृदय से नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि मैं जब भी अंबिकापुर आता हूँ तो लगता है मैं अपने दूसरे घर आया हूँ। पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। आप भाग्यशाली हैं जो सरगुजा की सुंदर प्राकृतिक छटाओं के बीच रहते हैं। मुझे जो प्यार और आशीर्वाद आज आपने दिया है उसके लिए आभारी हूँ। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस के माफिया राज से हमें मुक्ति मिली है अब छत्तीसगढ़ में विकास की बयार बहाना है। हम सत्ता पक्ष में हैं अब जवाबदारी हम पर है मिलकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना है। महतारी वंदन योजना का पैसा हर महीने बिना किसी रुकावट के महिलाओं के खाते में जा रहा है। सरकार जी जान से जनता की भलाई के लिए काम करने में जुटी हुई है। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, अनुराग सिंह देव, अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, हरपाल सिंह भामरा, अभिमन्यु गुप्ता तथा देवनाथ पैकरा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47