Advertisement

राहुल गांधी बोले- वैक्सीन की किल्लत खत्म करें पीएम मोदी, बाकी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं

सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं...

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को कोविड-19 वैक्सीन की किल्लत खत्म करनी चाहिए. इस महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बहाने नहीं बनाने चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने चाहिए.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ के प्रसारण के बाद यह बात कही, जिसमें पीएम ने टीके को लेकर हिचकिचाहट खत्म करने की बात कही है.कांग्रेस नेता ने ‘मन की बात’ हैशटैग इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘काम की बात सिर्फ़ एक- वैक्सीन की कमी ख़त्म करो! बाक़ी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं.’ उन्होंने लिखा, ‘बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए उनपर कोविड-19 टीकों के बारे ‘गलतफहमी, असमंजस और झूठ’ फैलाने का आरोप लगाया, जिसके चलते कई लोग खुराक लेने से इनकार कर रहे हैं और ‘उनकी जान खतरे में पड़ रही’ है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सीएम शिवराज ने ट्वीट किया, ‘राहुल बाबा शर्म करो, वैक्सीन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नहीं, तो क्या आप लगवा रहे हैं? प्रधानमंत्री जी देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगवा रहे हैं और आप केवल भ्रम फैला रहे हो! आपने भ्रम फैलाया, झूठ बोला जिसके कारण कई लोगों ने वैक्सीन लगवाने से इनकार किया.’

पीएम मोदी ने रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के डुलारिया गांव के निवासियों को संबोधित करते हुए लोगों से कोरोना वायरस रोधी टीकों के बारे में चिंताएं त्यागने का अनुरोध किया. शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बैतूल ज़िले के गांव डुलारिया में ग्रामवासियों से बात की जो भ्रम के कारण वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे. उन्हें सरल शब्दों में समझाया और वहां गांव वालों ने वैक्सीन लगवाना शुरू कर दिया.’

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57