
गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 1 प्रकरण में 4 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत
कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 1 प्रकरण में 4 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत
गरियाबंद/// कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने एक प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के मामले में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम गोहेकला निवासी 75 वर्षीय मुलासी बाई की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन भोला कश्यप, पतिराम कश्यप और मोतीराम कश्यप को चार लाख रुपये का भुगतान किया गया है।











