Advertisement

उप स्वास्थ्य केंद्र पेंडरखी मिला बंद, बीएमओ और आरएचओ को निलंबित करने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //रायपुर// विश्रामपुर// छत्तीसगढ़ शासन की लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई |

आज इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने की है I इस बैठक में आगामी नगरी निकाय चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई I

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, इस पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकरी सब एक हैं और साथ मिलकर जनहित में कार्य करते हैं… केंद्रीय मंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर जी ने छत्तीसगढ़ के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा को विजयी बनाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने को कार्यकर्ताओं से आग्रह भी किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, सुश्री लता उसेंडी जी, माननीय प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, विजय शर्म सहित प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रीगण, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, महापौर, नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित बैठक में एक हजार से अधिक पदाधिकारी व सदस्य सम्मिलित हुए थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47