Advertisement

अगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों एवं वार्डो के परीसीमन को लेकर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक !

अगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों एवं वार्डो के परीसीमन को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

अम्बिकापुर//अम्बिकापुर नगर निगम के 48 वार्डो के विसंगतीपूर्ण परीसीमन और इससे प्रभावित होने वाले नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा आज राजीव भवन, अम्बिकापुर में की गई। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि पूरे छत्तीसगढ में सर्वाधिक विसंगतीपूर्ण परीसीमन अम्बिकापुर में सामने आया है। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभापति अजय अग्रवाल ने निगम प्रशाासन पर सत्तारुढ दल के साथ मिली भगत करके वार्डो के परीसीमन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी नागरिक ने निगम के किसी भी सर्वेक्षक के द्वारा वार्डों का सर्वे करते या पंचनामा बनाते नहीं देखा है। लगता है कि सत्ताधारी दल के कार्यालय से परीसीमन को लेकर जो प्रस्ताव आया है उसे निगम प्रशासन ने बंद कमरे मंे सील-मोहर लगाकर स्वीकृति दे दी है। उन्होंने निगम प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि ऐसा करते हुए उन्होंने दिमाग का भी उपयोग नहीं किया। अम्बिकापुर शहर के आबादी के अनुसार वार्डो की आबादी 2610 लोगों की होनी चाहिये। किंतु वार्डो की सीमाओं के बदलने के बावजूद, वार्डो में क्षेत्रों के जुडने और हटने के बावजूद आबादी के कालम को याथावत रखा गया जो आश्चर्यजनक है।

बैठक को संबोधित करते हुए निगम एम0आई0सी0 के सदस्य शफी अहमद ने कहा कि परीसीमन से नहीं बल्कि परीसीमन के कारण शहर के नागरिकों के लिये उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर हैरान परेशान हैं। परीसीमन से प्रभावित नागरिकों के पते में अब वार्ड का नंबर बदल जायेगा, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यकलाप में दिक्कत होगी। पासपोर्ट धारकों को तो पता बदलवाने में भारी समस्याओं का सामना करना पडेगा। परीसीमन से प्रभावित लोगों को अब नये मतदान केन्द्रों में मतदान हेतु जाना पडेगा। कुलमिलाकर भाजपा अम्बिकापुर शहर में अपने जीत की संभावनाओं के प्रयास में शहरवासियों को समस्याओं में ढकेल रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक को संबोधित करते हुए निगम एम0आई0सी0 के सदस्य द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि नया परीसीमन अनोखा है। इस परीसीमन में तो कलेक्टर सरगुजा के निवास का क्षेत्र और निगम का निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन किसी वार्ड का ही हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विसंतगतिपूर्ण परीसीमन से नागरिकों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिये कांग्रेस माननीय उच्च न्यायालय तक जायेगी। बैठक को औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जे0पी0श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह, मो0 इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी, विकल झा ने भी संबोधित किया। इस दौरान बडी संख्या में कांग्रेस के पार्षदगण और कार्यकर्ता मौजूद थे।

15 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी 48 वार्डो की सामूहिक आपत्ती सौपेगी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी कि जिला कांग्रेस कमेटी 15 जुलाई को निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्डो के विसंगतीपूर्ण परीसीमन को लेकर एकमुश्त आपत्ती कलेक्टर को सौपेगी। बैठक में शामिल कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं से यह कहा गया है कि वे 13 जुलाई तक अपनी आपत्तियों का आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी के पास जमा करें। जिला कांग्रेस कमेटी इनका संकलन करके 15 जुलाई को कलेक्टर को सौपेगी। इसके लिये राजीव भवन से कलेक्टरेट तक कार्यकर्ता सामूहिक रुप से जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस एकमुश्त आपत्ती के अतिरिक्त पार्षदगण एवं कार्यकर्ता व्यक्तिगत रुप से भी आपत्ती सौपने के लिये स्वतंत्र रहेंगे।

वार्ड समीतियों का गठन कर शीघ्र प्रारंभ होगी निगम चुनाव की तैयारी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव के द्वारा दिये गये संदेश की जानकारी दी कि कांग्रेस बहुत जल्द वार्ड समितियों का गठन करेगी। ये वार्ड समितियां वार्डों में उपयुक्त उम्मीदवारों का सुझाव देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ निगम चुनाव लडने वाली है। विसंगतीपूर्ण वार्ड परीसीमन करकर भाजपा इस चुनाव को जीतने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम उन्हें बडे अंतर से हरायेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47