Advertisement

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु परीक्षा केन्द्रों हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु परीक्षा केन्द्रों हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

अम्बिकापुर/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 14 जुलाई को बीएससी नर्सिंग (ठैब्छ24) प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे तक कुल 09 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु परीक्षा केन्द्रों हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। समस्त पर्यवेक्षकों को गोपनीय सामग्री 14 जुलाई को प्रातः 08ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करना सुनिश्चित करना होगा परीक्षा समाप्ति के पश्चात समन्वयक राजीव गाँधी पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर में जमा करेंगें।
राजीव गाँधी पी जी. कॉलेज अम्बिकापुर हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री विकास वर्मा, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी निखिल लकड़ा, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु प्राचार्य डाईट के.सी. गुप्ता, शासकीय मल्टीपरपज उ.मा. विद्यालय हेतु श्रम पदाधिकारी नीतेश विश्वकर्मा, शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय गुरूद्वारा के पास हेतु शासकीय उ.मा. विद्यालय रामपुर के व्याख्याता रितेश कुमार तिवारी, शासकीय नगर पालिक निगम उ.मा. विद्यालय पुलिस लाईन हेतु शासकीय उ.मा. विद्यालय रामपुर के व्याख्याता योगेन्द्र चौबे, शासकीय उ.मा. विद्यालय मणिपुर हेतु शासकीय उ.मा. विद्यालय सरईटिकरा के व्याख्याता सतीश कुमार सिन्हा, उर्सुलाईन कन्या उ.मा. विद्यालय हेतु शासकीय उ.मा. विद्यालय रामपुर के व्याख्याता रामलखन यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM