Advertisement

सरगुजा : पता चल जायेगा महतारी वंदन की राशि कितनी महिलाओं को नहीं मिला !

पता चल जायेगा महतारी वंदन की राशि कितनी महिलाओं को नहीं मिला

सरगुजा/ कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा यह कहा जा रहा है। कि उन महिलाओं के घर में ले कर जाएँगे। तो पता चल जायेगा महतारी वंदन की राशि कितनी महिलाओं को नहीं मिला! जिनको महतारी वंदन की चौथी और पाँचवी किस्त की राशि नही मिली है। सरकार के द्वारा जारी आंकड़े स्पष्ट बता रहे हैं की 70 लाख महिलाओं में से लगभग 5 लाख महिलाओं को तो पैसा ही नहीं मिला है उसके अलावा जिन महिलाओं को पहली और दूसरी किस्त मिली थी उन महिलाओं को चौथी और पांचवी किस्त की राशि नहीं मिली 70 लाख महिलाओं को अगर पैसा मिलता तो 700 करोड रुपए होता है जबकि सरकार 653 करोड रुपए देने का दावा कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार चुनाव को देखते हुए योजनाओं का लाभ देती है और चुनाव खत्म होने के बाद योजना में हेरा फेरी करती है विधानसभा चुनाव के दौरान 85 लाख से अधिक फॉर्म भराकर प्रदेश के महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने का वादा किया गया था और सरकार बनने के बाद मात्र 70 लाख महिलाओं को पैसा देने का दावा किया जा रहा है। हकीकत यह है कि सरकार के आंकड़े में से भी अधिकांश महिलाओं को पैसा नहीं मिला। महतारी वंदन योजना की राशि देने के नाम से वृद्धा पेंशन और परित्यक्ता पेंशन के हितग्राहियों को पेंशन नहीं दिया गया है।प्रदेश में महतारी वंदन योजना से अभी भी 45 प्रतिशत महिला जुड़ ही नहीं पाई है। जो इस योजना से जुड़े है उन्हें भी नियम शर्ते लगाकर योजना से बाहर किया जा रहा है। ये प्रदेश के मातृ शक्ति के साथ धोखा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47