छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

शिविर के माध्यम से राजस्व प्रकरणों का करें समयबद्ध निराकरण

शिविर के माध्यम से राजस्व प्रकरणों का करें समयबद्ध निराकरण

बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होने अनुभागवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए विवादित एवं अविवादित नामांतरण तथा सीमांकन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र ही निराकृत करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर एक्का ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाये जा रहे राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिविर में राजस्व सबंधित प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करें, साथ ही अविवादित बंटवारा, सीमांकन से संबंधित प्रकरण का समाधान करने के साथ ही जाति, निवास का अद्यतन सतत रूप से करते रहें। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है, वहां राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करें।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् जिले के विशेष पिछड़े जनजातियों को जारी किये गये जाति प्रमाण पत्र की विकासखण्ड वार समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष जाति प्रमाण पत्र को सर्वाेच्च प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को किसी प्रकार से दिक्कत न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। सभी अधिकारी जनसामान्य की समस्याओं एवं परेशानियों को संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुनकर निराकरण करें। उन्होने राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की नियमित समीक्षा करने तथा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा निर्धारित तय सीमा में राजस्व प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करें एवं जो प्रकरण समय सीमा के बाहर के है उन्हे प्राथमिकता से पहले पूर्ण करें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!