Advertisement

सरगुजा : बिगड़ती कानून व्यवस्था, चिकित्सा -स्वास्थ्य, बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा का घेराव आज

सरगुजा :बिगड़ती कानून व्यवस्था, चिकित्सा -स्वास्थ्य, बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा का घेराव आज

सरगुजा कांग्रेस के द्वारा कानून व्यवस्था, चिकित्सा -स्वास्थ्य, बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी जैसे निर्णय से जनता त्रस्त है। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचने विधानसभा का घेराव आज किया जा रहा है उन्होंने सरगुजा जिले से बड़ी संख्या में लोगो से विधानसभा घेराव में शामिल होने का आग्रह किया है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कही। वे 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारियों के सम्बंध में कार्यकर्ताओ की शनिवार को बैठक को संबोधित कर कहा कि लोक सभा चुनाव में देश की जनता ने ऐसा जनमत दिया कि इंडिया गठबंधन हार के भी जीत गयी। सबसे बड़ी बात देश बच गया। उहोने कहा कि विधानसभा चुनाव में परिणाम देश भर के विशेषज्ञों के आकलन के विपरीत में रहा। दुर्भाग्य वी लोकसभा में भी हमें अपेक्षित सफलता नहीं। हम राज्य और देश दोनों जगह मजबूत विपक्ष की भूमिका में है पिछले 8 महीना में कानून व्यवस्था, चिकित्सा -स्वास्थ्य, बिजली बल के दामों में बढ़ोतरी जैसे निर्णय से जनता त्रस्त है। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचने विधानसभा का घेराव किया जा रहा है उन्होंने सरगुजा जिले से ज्यादा से बड़ी संख्या में लोगो से विधानसभा घेराव में शामिल होने का आग्रह किया। सरगुजा की प्रभारी एवम प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने कहा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित घेराव मे सरगुजा से दमदार उपस्थिति होनी चाहिए। ननि सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि विधान सभा चुनाव में हम लोगो ने थाली में परोसकर सरकार उन्हें सौप दिया। अब संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा तभी नगरीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। पूर्व की सरकार मैं तब के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी की सरकारी अस्पतालों सभी दवाइयां मिल जाती थी सिर्फ आठ महीने दवाइयों के साथ डॉक्टर की कमी की बात आ रही है। सोसायटी में चना मिलना बंद है। बिजली बिल दुगना हो गया है।कानून व्यवस्था बदहाल है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने घेराव के रूप रेखा की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा सरकार को नियंत्रित करने विरोध आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त सिन्हा और आभार प्रदर्शन महापौर डॉ अजय तिर्की ने किया। बैठक में मो इस्लाम,राजीव सिंह,दुर्गेश गुप्ता, आरएस तोमर, संजय विश्वकर्मा, विकल झा, शिवप्रसाद अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के आने वाले कार्यक्रताओं के वाहनों के पार्किंग हेतु पण्डरी पुराना बस स्टैण्ड को निर्धारित किया गया है। अतः उपरोक्त कार्यक्रम में सामिल होने वाले कार्यकर्ता निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैः-
बिलासपुर की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- भनपुरी तिराहा से फाफाडीह चौक होकर मरहीमाता चौंक से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
दुर्ग-राजनांदगांव की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- टाटीबंध चौक से जी.ई. रोड होकर कलेक्टोरेट चौक से मल्टीलेवल पार्किंग के किनारे ऑक्सिजोन रोड होकर खालसा स्कूल से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
जगदलपुर-धमतरी-गरियाबंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- बोरियाकला के पास से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर पण्डरी एक्सप्रेस वे के नीचे से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
महासमुंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
बलौदा बाजार की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- सेमरिया डीपीएस स्कूल के सामने नहर मार्ग से नरदहा, बाराडेरा होकर पिरदा चौक रिंग रोड नम्बर-3, राजू ढ़ाबा से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 होकर तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 7 महीने की साय सरकार में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, चिकित्सा -स्वास्थ्य, बिजली बल के दामों में बढ़ोतरी जैसे निर्णय से खस्ताहाल हो गई है, 7 माह में ही राजधानी में गोलीबारी की 4 घटना हुई है। अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य मे पैर पसार रहे है सरकार है की मूकदर्शक बनी हुई है। 7 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें। चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है। सरकार आम आदमी की रक्षा नहीं कर पा रही है।
सुदृढ़ कानून व्यवस्था के साथ आम आदमी को शुद्ध पेयजल और छोटी-छोटी बिमारियों का इलाज भी साय सरकार नहीं दे पा रही है।
लोग बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हाथों मारे जा रहे तथा वनांचलों में मलेरिया, डायरिया जैसी सामान्य बीमारियों से भी मारे जा रहे है। 7 माह में ही भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जनता पर त्रासदी साबित हो रही है। प्रदेश में बस्तर, सरगुजा, जशपुर, कवर्धा आदि क्षेत्रों लगभग 11000 लोग डायरिया से तथा 22000 से अधिक लोग मलेरिया से पीड़ित है। आदिवासी क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों में डायरिया से 10 से अधिक मौतें हुई तथा 12 मौतें मलेरिया से हुई है। बिलासपुर के टेगन माड़ा उपस्वास्थ्य केंद्रों में दो सगे भाईयो की मौत हो गयी, बीजापुर के पोटाकेबिन में दो स्कूली बच्चियों की मौत मलेरिया से हो गयी है। कांकेर जिले में भी एक स्कूली छात्रा की मौत मलेरिया से हो गयी है। जशपुर में दो बच्चों की मौत, कवर्धा के चिल्फी में संरक्षित जनजाति बैगा परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर जिला में दो भाइयों की मौत, गरियाबंद जिला के मैनपुर के कुल्हाड़ी घाट शोभा, गोना क्षेत्र में मलेरिया का कहर जारी है एक बच्ची की मौत हो गयी।

यह डबल इंजन सरकार की हकीकत है 2024 में भी लोग मलेरिया और डायरिया से मर रहे है। राज्य सरकार की लापरवाही से लोगों के सामान्य चिकित्सा सेवायें भी नहीं पहुंच रही है।हाई कोर्ट ने भी मलेरिया और डायरिया से हुई मौतों को गंभीरता से लिया है। मलेरिया, डायरिया से लगातार बढ़ती मौत को हाई कोर्ट संज्ञान लेकर राज्य सरकार को नोटिस देना प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। यह सरकार के लिये शर्म की बात है। सरकार बीमारी के इलाज के लिये प्रभावी कदम उठाने के बजाय मलेरिया और डायरिया से हुई मौतों को नकारने में लगी है।2018 में जब भाजपा के 15 साल के कुशासन का अंत हुआ था और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी उस समय छत्तीसगढ़ में मलेरिया संक्रमण दर 5.63 प्रतिशत था जो 5 साल के कांग्रेस सरकार के सुशासन में मलेरिया उन्मूलन अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के फलस्वरूप घटकर मात्र 0.99 प्रतिशत रह गई थी। मलेरिया संक्रमण में 10 गुना कमी आयी थी।छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद साय सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता के चलते 7 माह में प्रदेश में मलेरिया संक्रमण की दर पुनः तेजी से बढ़ने लगा है। कांग्रेस सरकार में हाट बाजार क्लिनिक और मेडिकेटेड मच्छरदानियों के वितरण से बस्तर, सरगुजा, कवर्धा, जशपुर के आदिवासी अंचलों से मलेरिया और डायरिया से लोगों की मौतों में विराम लगा था। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति भयावह हो गयी है वनांचल में ही नहीं शहरों में भी स्थिति ठीक नहीं लोग मलेरिया, डायरिया जैसी सामान्य बीमारी से मर रहे है। भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में जनता एक बार फिर से कुपोषण, एनीमिया, मलेरिया से होने वाली मौत और नक्सलवाद की त्रासदी झेलने मजबूर है। अस्पतालों में दवाई नहीं है, सामान्य जांच बंद हो गई, लोग इलाज के लिये भटक रहे है। मेडिकेट मच्छरदानियों का वितरण केवल कागजों पर है। मच्छरदानी पर भी भ्रष्टाचार कर रहे है। गांव के गांव मलेरिया प्रभावित है। मच्छरदानी का वितरण नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री जी को बताना चाहिए कि हाट बाजार क्लिनिक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चालू किए थे वो क्यों बंद कर दिये गये हैं? सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य सुधार लगभग ठप्प हो चुका है। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में 50 करोड़ की मशीन बंद पड़ी है। जशपुर से लेकर रायपुर, बिलासपुर, बीजापुर तक यही हाल है। 2018 के पहले भी भाजपा की रमन सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं में अराजकता का माहौल था। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था था उसे 7 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है। गृह मंत्री सिर्फ हवा हवाई बयानबाजी करते हैं, धरातल पर कानून नाम की चीज नहीं है। चौक-चौराहों पर अवैध वसूली शुरू हो गया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था, चिकित्सा -स्वास्थ्य, बिजली बल के दामों में बढ़ोतरी जैसे निर्णय से खस्ताहाल हो गई है के खिलाफ सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करेगी। विधानसभा के घेराव के लिए हमारी तैयारियां पूरी है हजारों की संख्या में कांग्रेसजन आज विधानसभा की ओर कूच करेंगे। हमारा विधानसभा घेराव शांतिपूर्ण और आक्रमक होगा। यह आंदोलन जनता की जान माल की रक्षा के लिये भाजपा की निकम्मी सरकार के प्रति आम आदमी का प्रतिकार होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05