Advertisement

नगरीय निकायों के शिविर में राशन, पानी, बिजली, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

27 जुलाई को गरियाबंद एवं कोपरा के वार्ड क्रमांक 01,02,03 तथा छुरा, राजिम एवं फिंगेश्वर के वार्ड 01 में लगेगी शिविर

नगरीय निकायों के शिविर में राशन, पानी, बिजली, पेंशन एवं अन्य समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

गरियाबंद/राज्य शासन के निर्देशानुसार 27 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य सभी नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन प्रत्येक वार्ड में किया जायेगा। शिविर में नगरीय निकाय के सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित होकर समस्या का निराकरण यथा संभव मौके पर ही करेंगे।
27 जुलाई को गरियाबंद एवं कोपरा के वार्ड क्रमांक 01,02,03 तथा छुरा, फिंगेश्वर एवं राजिम के वार्ड क्रमांक 01 में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में करदाताओं को भी करों का भुगतान वार्ड में ही करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। शिविर में स्थानीय समस्याओं का निदान किया जा सकेगा। ऐसे शिविरों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, पार्षदों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति से आमजन की भागीदारी में भी वृद्धि होगी। शिविर में नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण स्वरोजगार आदि के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
नगरपालिका गरियाबंद में शिविर तिथि – सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 29 जुलाई को वार्ड क्रमांक 04 एवं 05 का सांस्कृतिक भवन सिविल लाईन में आयोजित किया जायेगा। 31 जुलाई को वार्ड 06,07,08 के पौनीपसारी शेड में, 03 अगस्त को वार्ड 09,10 के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में, 05 अगस्त को वार्ड 11,12,13 के लिए सुभाष चौक युगल किशोर सिन्हा घर के सामने एवं 07 अगस्त को वार्ड 14 एवं 15 के लिए शीतला मंदिर प्रांगण में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नगर पंचायत छुरा में शिविर तिथि – छुरा में शिविर सुबह 10 से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जायेगा । इसके तहत 29 जुलाई को वार्ड 02 बिजली ऑफिस रंगमंच, 30 जुलाई को वार्ड 03 ऑगनबाड़ी के पास रंगमंच, 31 जुलाई को वार्ड 04 एवं 12 अस्पताल परिसर के पास, 01 अगस्त को वार्ड 05 एवं 06 जैतखाम के पास रंगमंच, 02 अगस्त को वार्ड 07 एवं 08 शीतला पारा रंगमंच, 03 अगस्त को वार्ड 09 एवं 10 गुरूघासीदास रंगमंच, 05 अगस्त को वार्ड 11 राजापारा रंगमंच, 06 अगस्त को वार्ड 13 राजापारा रंगमंच, 07 अगस्त को वार्ड 14 जिला सहकारी बैंक के पास रंगमंच एवं 08 अगस्त को वार्ड 15 जिला सहकारी बैंक के पास रंगमंच में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नगर पंचायत फिंगेश्वर में शिविर तिथि – फिंगेश्वर में शिविर सुबह 11 से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जायेगा । इसके तहत 27 जुलाई को वार्ड के शिवमंदिर के पास रंगमंच में, 28 जुलाई को वार्ड 02 में शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा रंगमंच में, 29 जुलाई को वार्ड 03 में राईस मील के पास रंगमंच में, 30 जुलाई को वार्ड 04 में गौठान के पास रंगमंच में, 31 जुलाई को वार्ड 05 में दुर्गा रंगमंच में, 01 अगस्त को वार्ड 06 में बिजली ऑफिस के पास रंगमंच में, 02 अगस्त को वार्ड 07 में स्कूल के पास रंगमंच, 03 अगस्त को वार्ड 08 रंगमंच में, 04 अगस्त को वार्ड 09 बसस्टेण्ड में, 05 अगस्त को वार्ड 10 नये बस स्टैण्ड में, 06 अगस्त को वार्ड 11 लक्ष्मी चौक रंगमंच में, 07 अगस्त को वार्ड 12 जनपद के सामने, 08 अगस्त को वार्ड 13 सांस्कृतिक भवन में, 09 अगस्त को वार्ड 14 हल्बा पारा रंगमंच में एवं 10 अगस्त को वार्ड 15 स्कूल के पास रंगमंच में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नगर पंचायत राजिम में शिविर तिथि – राजिम में शिविर सुबह 11 से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जायेगा । इसके तहत 27 जुलाई को वार्ड 01 के सांस्कृतिक भवन में, 28 जुलाई को वार्ड 02 में गायत्री रंगमंच में, 30 जुलाई को वार्ड 03 मोन्टू दुबे घर के पास रंगमंच में एवं 04 में डोभापारा रंगमंच में, 31 जुलाई को वार्ड 05 में दुर्गा रंगमंच में, 01 अगस्त को वार्ड 06 में थाना पारा रंगमंच में, 02 अगस्त को वार्ड 07 में स्कूल के पास रंगमंच, 03 अगस्त को वार्ड 08 ब्राम्हण गुड़ी चौक रंगमंच में, 05 अगस्त को वार्ड 09 गोवर्धन पारा में एवं वार्ड 10 के गोवर्धन पारा रंगमंच में, 06 अगस्त को वार्ड 11 दुर्गा रंगमंच में, 07 अगस्त को वार्ड 12 दुर्गा रंगमंच में, 08 अगस्त को वार्ड 13 सतनामी पारा रंगमंच में, 10 अगस्त को वार्ड 14 बलराम साहू के घर के पास रंगमंच में एवं वार्ड 15 शीतला मंदिर रंगमंच में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नगर पंचायत कोपरा में शिविर तिथि – कोपरा में शिविर सुबह 11 से शाम 03 बजे तक आयोजित किया जायेगा । इसके तहत 27 जुलाई को वार्ड 01, 02, 03 के गड़हीमाता मंदिर सार्वजनिक भवन में, 30 जुलाई को वार्ड 04, 05, 06, 08 के लिए पुराना नगर पंचायत भवन, 31 जुलाई को वार्ड 07,09,10 के लिए राम जानकी मंदिर परिसर, 01 अगस्त को वार्ड 11,12,13 के लिए शिव चौक सार्वजनिक मंच में, 02 अगस्त को वार्ड 14 एंव 15 के लिए पैरी नगर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57