Advertisement

वन मंत्री केदार कश्यप बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए!

वन मंत्री केदार कश्यप बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए!

‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया पौधारोपण!

वनों की सुरक्षा, संवर्धन और वन्य प्राणियों की रक्षा के संबंध में दी जानकारी!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर/अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आज 29 जुलाई को वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में चेन्दरू पार्क, गढ़बेंगाल, नारायणपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत् पौध रोपण किया गया। उदबोधन में श्री कश्यप द्वारा टायगर बॉय चेन्दरू एवं वनों की सुरक्षा, संवर्धन तथा वन्यप्राणियों की रक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। अंत में चेन्दरू के परिवार का सम्मान किया गया। स्कूली स्तर में चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, संयुक्त वन प्रबंधन समिति सदस्य, स्कूली बच्चे, मुख्य वन संरक्षक, कांकेर वृत्त, कांकेर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर, जिला स्तरीय अधिकारी तथा नारायणपुर वनमण्डल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57