Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं!

कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं!

जनदर्शन में मिले 46 आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद //कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति मे आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 46 लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम बकली के समस्त ग्रामवासियों ने राईसमिल निर्माण कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, ग्राम रवेली के समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत जरगांव के परिसीमन के तहत अलग कर रवेली को पंचायत बनाने, ग्राम लोहरसी के युगल किशोर पटेल ने पुत्री के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने, ग्राम बकली की हेमलता यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में नाम जोड़ने, राजिम के सुंदर पटेल ने उचित जांच कराकर भूमि की मुआवजा राशि प्रदान करने, ग्राम चिखली के समस्त ग्रामवासी ने शिक्षक व्यवस्था करने, ग्राम सरकड़ा के दुखूराम कंवर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजना के तहत कराए गए बीमा की राशि प्रदान करने, ग्राम मदनपुर के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरा किस्त की राशि दिलाने, ग्राम टेका के तारण सिंह ठाकूर बंदोबस्त त्रुटि को सुधरवाने, ग्राम अरण्ड के माधव प्रसाद ने नये आयुष्मान कार्ड बनाने, ग्राम खुटगांव के चितरंजन नायक अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, ग्राम अंदोरा के समस्त ग्रामवासी ने शितला निस्तारी तालाब के रिक्त भूमि पर खेती कार्य पर रोक लगाने, ग्राम चिचिया के मंगल रावत वन पट्टा प्रदान करने, ग्राम पारागांव के भरत पाटिल ने मनरेगा के माध्यम से भूमि समतलीकरण कराने आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अरविन्द पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57