Advertisement

जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम तेलगरा बना हर घर जल प्रमाणित ग्राम

जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम तेलगरा बना हर घर जल प्रमाणित ग्राम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर// जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम तेलगरा में “हर घर जल उत्सव जल सभा“ ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न किया गया। हर घर जल उत्सव कार्यक्रम में ग्राम तेलगरा को हर घर जल ग्राम प्रमाणित करते हुए ग्राम तेलगरा में सरपंच एवं ग्राम सभा अध्यक्ष सौरभ तारम एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों को हर घर जल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड के सहायक अभियंता श्री राजेश हिरकने ने जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत क्रियाशील बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अवगत कराते आगे भी योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए कहा। उन्होंने हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन के तहत प्रदत्त पाईप लाईन, टंकी, घरेलू नल कनेक्शन का सदुपयोग करने के लिए कहा। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जल बहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर एवं समस्त ग्राम वासियों को अपने दायित्वों का निर्वाहन के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व जिला परियोजना समन्वयक द्वारा जल जीवन मिशन की विस्तृत जानकारी देते ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, रजिस्टर मेंटेन करना, अंशदान के साथ ही शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को विस्तार से बताया। साथ ही नल जल योजना में नल जल मित्र के दायित्वों को रेखांकित करते हुए कहा कि इस योजना में नल जल मित्र की भूमिका अहम हैं। वे ही गांव में सवेरे और शाम को सभी घरों तक पाईप के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए पंप को चालू और बंद करते हैं। साथ ही ग्राम पटेल यशवंत ठाकुर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदत्त यह नल जल योजना हमारे ग्राम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके माध्यम से गांव के सभी घरों के परिवारों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा हैं। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा विभाग का आभार व्यक्त किया। साथ ही योजना के संचालन एवं संधारण के लिए ग्राम पंच श्री हरीलाल साहू को पंप ऑपरेटर नियुक्त किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव, वार्ड पंच सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57